नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के तेतरी जीरोमाइल के पास मंगलवार की सुबह 10 बजे एक ट्रक ने स्कॉर्पियो में ठोकर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो में पीछे बैठी एक महिला को चोट लग गयी। घटना के बाद स्कॉर्पियो पर सवार पुरुष और महिलाओं की ट्रक चालक से जमकर मारपीट हुई।

घटना के बाद विकमशिला सेतु पहुंच पथ पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने से भीषण जाम की स्थिति हो गयी। दुर्घटना और जाम की सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण और दारोगा मकबूल पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला सुपौल की रहने वाली थी। अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गयी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को सुपौल से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो गंगा स्नान के लिए महादेवपुर घाट आये थे। सभी श्रद्धालु स्नान के बाद वापस सुपौल जा रहे थे। तेतरी जीरोमाइल के पास एक ट्रक ने स्कॉर्पियो में ठोकर मार दी जिससे स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार महिलाओं और पुरुषों ने ट्रक चालक और खलासी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मारपीट देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी।

दुर्घटना के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा। जिससे भागलपुर जाने और आने वाले घंटों जाम में फंस गए। नवगछिया पुलिस ने ट्रक को जब्त कर पुलिस लाइन में जमा कर दिया। चालक को भी हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक द्वारा स्कॉर्पियो में ठोकर मारी गयी थी। जिसमें एक महिला को चोट लगी थी। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *