खरीक। थाना क्षेत्र के एनएच-31 खरीक चौक के समीप शुक्रवार की देर रात  एक पिस्टल, एक गोली एवं दो मोबाइल के साथ दो बदमाशों को  पुलिस ने  गिरफ्तार किया।  हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर एक बदमाश भागने में सफल रहा। गिरफ्तार होने वालों में इसी थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर विश्वपुरिया  के रौशन कुमार एवं मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला निवासी अभिषेक कुमार मोदी शामिल है। शनिवार को  एसडीपीओ दिलीप कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह  जानकारी दी।

उन्होंने  बताया कि देर रात एसपी को  सूचना मिली कि खरीक चौक के समीप कुछ बदमाश  किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा  हुए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


जिसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे एवं घेराबंदी कर दोनों को  गिरफ्तार किया। जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा। मामले को लेकर  खरीक थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं  फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस  छापेमारी कर रही है। बदमाशो को जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *