खरीक। बुधवार को पंचायत चुनाव के हो रहे मतदान के दौरान खरीक बाजार पंचायत के पश्चिमी घरारी में पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में इसी दिन देर रात पुलिस ने इसी गांव के मो. रियाज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस  छापेमारी कर रही है।

मामले को लेकर दो नामजद समेत 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस पर पथराव व जानलेवा हमला करने, वर्दी फाड़ने का प्रयास करने, हथियार छीनने की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं।

File

वहीं  दूसरी ओर तुलसीपुर मध्य विद्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र के बाहर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा मचा रहे इसी गांव के रवि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *