नवगछिया। नवगछिया नगरह पंचायत में एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं देने पर प्रत्याशी के समर्थकों ने बाप बेटे को पीट-पीट कर घायल कर दिया है। घायलों में रूपेश मंडल 18 वर्ष पिता मनोज मंडल और मनोज मंडल शामिल हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172

घायलों का अनुमण्डल अस्पताल में इलाज कराया गया। घायलों ने बताया कि एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थक कन्हैया कुमार, फाउदी यादव, वकील मंडल ने आकर पक्ष में वोट देने के लिए कहा हमने जब मना किया तो उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट की। मुझे बचाने जब मेरा बेटा आया तो उसको भी पीट कर घायल कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
