नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को एक मुख्य पार्षद एक उप मुख्य पार्षद और 12 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। उजानी निवासी सितारा खातून पति मोहम्मद मोहिउद्दीन ने मुख्य पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किया, वहीं उजानी निवासी जीनत समसी पति मो. नौशाद आलम ने उप मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा पार्षदों में सितारा खातून पति अनसार शाह उजानि वार्ड 4 से, अभिलाषा कुमारी पति रामविलास सिंह, राजेंद्र कॉलोनी ने वार्ड 11 से, तराना खातून पति फिरोज आलम निवासी मुमताज मोहल्ला ने वार्ड 21 से, अंगूरी खातून पति शोभन शाह उजानी ने वार्ड 4 से, अंश रन खातून पति मुनीश खान मनियमोर ने वार्ड 12 से, काजल कुमारी पति राकेश कुमार

श्रीपुरम अमघट्टा ने वार्ड 1 से, सोनम कुमारी पति अविनाश कुमार निवासी राजेंद्र कॉलोनी वार्ड 11 से, फिरदौस अंजुम पति मोहिद्दीन निवासी उझानी ने वार्ड 4 से, काजल देवी पति तपेश कुमार सिंह राजेंद्र कॉलोनी वार्ड 11से, रेहाना परवीन पति आशीष राजा निवासी मनिया मोर ने वार्ड 12 से, सितारा फरीदी पति मो. शमशीर फरीदी निवासी मनिया मोर वार्ड 12 से, नगमा खातून पति मो. निवासी मनिया मोर ने वार्ड 12 से नामांकन दाखिल किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *