नवगछिया। पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित किया। इस मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नवगछिया पिछले एक सप्ताह में शराब सहित कई अपराधिक मामले में 21 अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।

जिसमें मुख्य रुप से भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी शबनम यादव की गिरफ्तारी हुई है। इस मौके पर एसपी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में जिले में 95 लीटर देसी एक देसी कट्टा भी बरामद की हुआ है।

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में विजयादशमी की रात में हुए हत्या के मामले में हत्या का कारण मोबाइल का सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस हत्या के मामले में जो भी कारण है वह स्पष्ट हो चुका है जो फरार अभियुक्त है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सड़क पर पुलिस की गश्ती बनी रहे इसके लिए थाना स्तर पर आवश्यक निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *