नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार में यूनाईटेड बैंक के एटीएम में पैसा निकालने आई महिला से झांसा देकर निकासी किए गए पांच हजार रुपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है. मौके पर स्थानीय लोगों ने महिला के पैसे उड़ाने वाले युवक को पाकर कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस हिरासत में लिया गया युवक थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी कपिलदेव मंडल का पुत्र राजीव कुमार है.

मिली जानकारी के अनुसार रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के बेसी निवासी मो शहनवाज की पत्नी मोहिजाद खातुन नवगछिया स्टेशन रोड स्थित यूनाइटेड बैंक के एटीएम में पैसे की निकासी के लिए गई. उन्होंने एटीएम में पांच हजार भर कर सारी प्रक्रिया पूरी की ही थी कि राजीव कुमार ने कहा कि आपका पैसा नही निकलेगा आप बाहर निकलये और महिला को बाहर निकाल दिया. इसके बाद जब एटीएम से पैसा निकला तो वह वहां से पैसे लेकर निकल गया. इसी दौरान महिला ने हल्ला किया तो स्थानीय लोगों ने युवक को खदेड़ कर पकड़ा.

इस बीच युवक ने किसी दूसरे सहयोगी को पैसा दे दिया था. युवक के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने आवेदन नहीं दिया है. महिला गायब किए गए पैसे की मांग कर रही थी. वहीं इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है. नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि एटीएम में लोगों को दिग्भ्रमित कर पैसे उड़ाने का काम करता है. इस तरह के मामले में पूर्व में यह जेल भी जा चुका है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *