नवगछिया :एनएच-31 पर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहनों की जांच के दौरान नवगछिया थाने की पुलिस ने पहले सफेद रंग की कार से 37 कार्टन शराब बरामद की। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान सफेद रंग की कार को रोकर डिक्की की तलाशी ली गई तो उसमें से 37 कार्टन में शराब की 1776 बोतलें मिलीं।
इसके बाद कार में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार जिला के खरबंदा निवासी सचिन कुमार और यूपी के हरदोई जिला के सिरौली निवासी यतेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि झारखंड से शराब लेकर बेगूसराय जा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
