नवगछिया | दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने नवगछिया जीरोमाइल और तेतरी के बीच हवाई फायरिंग की। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। मामले को लेकर के तेतरी निवासी ने नवगछिया थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Total Downloads: 47
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि रविवार रात करीब 9:00 बजे मैं जीरोमाइल चौक से अपने घर तेतरी जा रहा था। इसी दौरान सड़क की दूसरी ओर से अपराधियों ने गोली चलाई। हालांकि गोली मुझे लगी नहीं। मैं किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बेटे की शादी को लेकर कुछ विवाद हुआ था।
इसी दौरान किसी ने फोन कर उन्हें धमकी दी थी। हो सकता है कि उन्हीं लोगों ने डराने के लिए गोलीबारी की हो। नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक 9 एमएम की गोली बरामद की है। गोलीबारी करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचाने होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इन दिनों नवगछिया इलाके में अपराधी सक्रिय हैं। इससे लोगों में भय व्याप्त है।
