नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपी ढाबा के पास एनएच 31 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक मेंं ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
घायलों में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सुनीता देवी, अशोक साह व अमरजीत कुमार शामिल है। तीनों घायलों का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार तीनों मोटरसाइकिल से कुरसेला से लौट रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

