नवगछिया : होली के मौके पर नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर में अवैध हथियार से गोली फायर करने का एक वीडियो है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सचिन किंग नामक फेसबुक जिसमें युवक हथियार से फायरिंग कर रहा है।

साथ ही, उसने अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की है। वीडियो वायरल होने के बाद नवगछिया पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और एसपी प्रेस्णा कुमार ने पर्वत थाना को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि आरोपित युवक की पहचान की जा चुकी है जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कहा कि अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....