नवगछिया : एनएच-31 पर एसडीपीओ आवास के सामने शनिवार को दोपहर में बेलगाम ट्रक ने स्कॉर्पियो सामने धक्का मारा दिया। इस घटना में स्कॉर्पियो पर सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों में सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के राठा निवासी राजेश कुमार रंजन पिता स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद यादव, फन्नीलाल यादव, राधा कुमारी व रामू पंडित का नाम शामिल है।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज किया गया। बताया जाता है कि राजेश कुमार रंजन के पिता स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद यादव की बरसी रविवार को है।

पिता की बरसी को लेकर राजेश सहित सभी लोग स्कॉर्पियो से गंगा स्नान के लिए भागलपुर जा रहे थे। भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया एनएच-31 पर एसडीपीओ आवास के सामने पूर्णिया की ओर जा रहे बेलगाम ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया।


