नवगछिया : आदर्श थाना के एन एच 31 पर एक धर्मकांटा के पास रविवार की शाम गैस टैंकर और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान नगरह निवासी अभिषेक कुमार (22) पिता इंद्रदेव सिंह के रूप में हुई। जबकि घायल युवक का नाम हिमांशु कुमार (18) है। अभिषेक ज्योति पेट्रोल पंप पर काम करता था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा, जबकि मृतक को भी गाड़ी के अंदर से निकालकर अस्पताल भिजवाया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने गाड़ी और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस टैंकर पूर्णिया की ओर से आ रही थी। जबकि बाइक सवार दोनों युवक नवगछिया बस स्टैंड की ओर से मकंदपुर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा के पास दोनों की टक्कर हो गई। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

सड़क पर यातायात बहाल करवा दिया है और शव के पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। कॉलेज छात्रों ने की ब्रेकर लगाने की मांग घटना के बाद एनएच 31 पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 और नवगछिया पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को निकालकर यातायात बहाल करवाया। घटनास्थल के पास बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज है। जहां छात्र एनएच 31 पार कर रोजाना कॉलेज आते-जाते हैं। घटना के बाद कॉलेज के छात्रों ने सड़क पर ब्रेकर लगाने की मांग की है।

मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल घटना के बाद सूचना मिलने पर बदहवास मृतक की पत्नी आंचल कुमारी घटनास्थल पर पहुंची। पति के शव देखते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद वह दहाड़ मारकर रो रही थी। मृतक को एक छह माह की बेटी है। परिजनो की भीड़ घटनास्थल पर इकठ्ठा हो गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....