बिहपुर में एनएच 31 पर चोरहर ढाला के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर व ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इस कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने इस सड़क दुर्घटना की सूचना झंडापुर ओपी पुलिस को दी। सूचना पर ओपी प्रभारी पंकज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस के पहुंचने के पहले ट्रक चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। उधर ट्रैक्टर को भी चालक लेकर भागने में सफल रहा लेकिन ट्रैक्टर का डाला जिस पर बिजली का समान लदा है।

पुलिस ने जब्त कर लिया है। ओपी प्रभारी ने बताया की घायल नवगछिया के गोसाईंगांव का रहनेवाला है। उसका नाम गुड्डू झा, पिता राजेन्द्र झा एवं चरितर मंडल, पिता प्रयाग मंडल है। जिसको इलाज के लिए भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *