बिहपुर । मड़वा गांव के समीप एनएच 31 पर शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार को घायल हो गये।
घायलों की पहचान कार चालक मनीष मिश्रा, जितेंद्र कुमार झा व सत्यरत्न झा सभी निवासी बैजानी भागलपुर के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि सभी पटना एयरपोर्ट जा रहे थे। पिकअप पूर्णिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस के दरोगा पवन सिंह दलबल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को बिहपुर सीएचसी इलाज के भेजा। वहीं सीएचसी के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया।


