खरीक : एनएच-31 पर खरीक के बगड़ी चौक के पास 27 जुलाई को बस के धक्के से खगड़िया के पसराहा के एक बाइक सवार दंपती की मौत हो गई थी। घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा था।

पुलिस ने एनएच-31 पर ही महदत्तपुर चौक के पास स्थित टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे के सहयोग से बस की पहचान कर जब्त करने के लिए प्रयासरत थी। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि बस नवगछिया की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही केस के अनुसंधानकर्ता सह अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी एनएच-31 स्थित खरीक प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचे। जैसे ही उस जगह पर बस पहुंची, पुलिस ने उसे रोका और जब्त कर लिया।

बस का चालक पहले ही इस मामले में बेल करा चुका था। इसलिए पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। बता दें कि इन दिनों एनएच पर तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं और बेकसूर लोग जान गंवा रहे हैं। इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस और प्रशासन वाहनों की गति पर लगाम लगाए तो सड़क हादसों को रोका जा सकता है। लेकिन पुलिस प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *