नारायणपुर। बीरबन्ना चौक प्लांट पास एनएच 31 पर गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे बाइक व पिकअप में टक्कर में बाइक चालक मधुरापुर बाजार निवासी रंजीत पोद्दार जख्मी हो हुआ। भवानीपुर पुलिस ने उसे इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी भेजा।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि बाइक से चाचा-भतीजा के नवगछिया की ओर से घर मधुरापुर बाजार जाते समय पश्चिम दिशा की ओर से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दिया। वाहन छोड़ पिकअप चालक फरार हो गया। दोनों वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *