तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, तीनों की हालत गंभीर — मायागंज अस्पताल रेफर
Total Downloads: 375
खरीक। एनएच-31 पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में खगड़िया जिले के परबत्ता निवासी गुलशन कुमार (26), उनकी पत्नी रवीना कुमारी (24) और पांच साल की बेटी अन्याना कुमारी घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस द्वारा रोक-टोक नहीं होने से इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
