रंगरा ओपी क्षेत्र के टावर चौक भवानीपुर के पास एनएच 31 पर गुरुवार की संध्या समय हुई सड़क दुर्घटना में बहन के तिलकोत्सव में शामिल होकर लौट रहे मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर निवासी चंद्रशेखर मंडल के पुत्र सर्वेश कुमार 25 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि इस दुर्घटना में युवक के रिश्तेदार में भाई खगड़िया जिले के बेलदौड़ निवासी रोबिन कुमार गंभीर रूप से घायल है।

लोगों की सूचना पुहुंची रंगरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक रोबिन कुमार को पुलिस के आने से पूर्व ही परिजनों किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक तेज गति से अपनी अपाची से रंगरा से नवगछिया की ओर आ रहा था। इस दौरान टावर चौक के पास बाइक से आगे चल रहा ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।

इस दुर्घटना में युवक सर्वेश कुमार की मौत मौके पर ही हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के सर्वेश अपनी छोटी बहन संगीता की शादी रंगरा के झललूदास टोला तीनटंगा में रामोतार मंडल के पुत्र से तय होने के बाद उनके यहां तिलकोत्सव करने के लिए आया था। समारोह संपन्न होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। बहन की शादी 26 फरवरी को होनी थी। जिसकी तैयारी जोरों से चल रही थी। शादी को लेकर उत्सव का माहौल था, लेकिन उत्सव का माहौल पल भर में मातम में तब्दील हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *