नारायणपुर। प्रखंड के भगवान पेट्रोल पम्प के समीप एनएच 31 पर शनिवार रात्रि नारायणपुर निवासी नितीश कुमार के होटल से चोरों ने सोए अवस्था में 25000 रुपये सहित दो मोबाइल चोरी कर लिया।
पीड़ित नीतीश कुमार ने भवानीपुर थाने में आवेदन दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

