बिहपुर । एनएच 31 पर सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक पंचर बनाने वाले मिस्त्री को कुचल दिया। झंडापुर वार्ड नंबर 1 शेख टोला निवासी मरहूम शेख इब्राहिम का 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फरियाद आलम सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रक की चपेट में आ गया। इसमें फरियाद गंभीर रूप से घायल हो गया एवं उसका साथी औलियाबाद के हिरदीचक निवासी मोहम्मद नौशाद को भी काफी चोट आई।

वहीं दोनों घायलों को स्थानीय दुकानदारों ने इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेज दिया। बिहपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मो. फरियाद की गंभीर हालात को देखते हुये भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मोहम्मद फरियाद की मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना परिजनों को मिला। सूचना मिलते ही पत्नी समसुन खातून, लड़की गुलशन, जोहरा, आस्मीन एवं लड़का मोहम्मद कुर्बान व शाहिद रो -रो कर बेहाल हो रहे थे। इन मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया ।

परिवार का एकमात्र कमाने वाला मोहम्मद फरियाद ही था ।अब परिवार के सामने भरण पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गया हैं ।परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा हैं ।इधर सड़क दुर्घटना के बाबत झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की मामले को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया गया हैं एवं शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *