नवगछिया : रविवार की देर शाम रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. जिससे कि बाइक सवार 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी निवासी चुनचुन देवी (60), पति भोला जायसवाल के रूप में की गई है.

वही बाइक चला रहे महिला के 22 वर्षीय पुत्र संतोष जायसवाल मामूली रूप से घायल हो गए. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को रंगरा पुलिस ने जप्त कर लिया है. जबकि पिकअप वैन का चालक एवं खलासी भागने में सफल रहा. मिली जानकारी अनुसार मृतका अपने पुत्र के साथ बाइक से जहांगीरपुर बैसी स्थित अपने घर से एक रिश्तेदार के पास कुर्सेला जा रही थी.

इसी दौरान भवानीपुर के चौक के समीप हादसे का शिकार हो गई. मृतक महिला की लाश को रंगरा पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *