नवगछिया: 23 बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल राजवीर सिंह ने सोमवार को बाल भारती विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ में एसएम प्रकाश जगदले, हवलदार सुभम कुमार आदि उपस्थित थे।
विद्यायल के प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डीपी सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा, सदस्य नरेश केडिया ने कर्नल राजवीर सिंह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
कर्नल ने सारे एनसीसी कैडेट्स को सेना से जुडी बातों को बताया साथ ही एनसीसी क्लास के बारे मे जेसीआई संध्या कुमारी से पूछताछ की। इसके बाद एनसीसी ऑफिस जाकर एनसीसी ऑफिसर विकाश पांडेय से मिलकर सभी कागजातों से संबंधित जानकारी ली।


