बिहपुर । प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय नूतन सोनवर्षा में बिहार सरकार की ओर से छात्रों को दी जाने वाली एफएलएन किट के वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षकों द्वारा कम सामान का वितरण किया गया और कुछ सामान को हटा लिया गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि बीआरसी की ओर से महज 50% किट ही उपलब्ध करवाई गई थी, जिसे उठाकर वितरण शिक्षक अमित कुमार द्वारा किया गया। विभाग ने इन सामानों से विद्यालय के सभी बच्चों को मैनेज करने का निर्देश दिया था। शिक्षक अमित कुमार ने स्वीकार किया कि एफएलएन किट से डिक्सनरी और कलम निकाल लिए गए थे। उन्होंने कहा कि यह निर्देश प्रखंड कार्यालय में कार्यरत शिक्षक भूषण कुमार के द्वारा दिया गया था।

हालांकि, भूषण कुमार ने इस निर्देश से इंकार किया और कहा कि ऐसा कोई निर्देश उन्होंने नहीं दिया है। प्रखंड शिक्षा विकास पदाधिकारी शमीम अहमद ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है और मामले की जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा बच्चों में शिक्षा के जागरूकता के लिए एफएलएन किट में प्रकाल बॉक्स, कॉपी, कलम, डिक्सनरी आदि सामान शामिल होता है। शिकायत के अनुसार, किट से डिक्सनरी गायब कर दी गई और पांच कलम के पैकेट की जगह केवल दो कलम वितरित किए गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *