नवगछिया : एनएच-31 पर झंडापुर के बगड़ी पुल के पास बुधवार की देर रात ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
Total Downloads: 44
स्कॉर्पियो असम से सहरसा जा रही थी। वहीं ट्रैक्टर बिहपुर से नवगछिया की ओर जा रहा था। स्कॉर्पियो चालक नशे में था। एयर बैग खुलने से स्कोर्पियो चालक बच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से एक कार्टन शराब मिली। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर निवासी शंकर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

