नवगछिया : अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् नवगछिया नगर इकाई के अंतर्गत जीबी कालेज की नयी कार्यकारिणी का पुनगर्ठन किया गया । अभाविप के स्टूडेंट फोर सेवा के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि विधार्थी परिषद् स्थापना काल से ही लेकर छात्र के हित में समाज के हित में कार्य करते आ रही है और छात्र के समस्या को प्रमुखता से उठाती है। पुरानी कार्यकारिणी की भंग नगर सह मंत्री डब्लू कुमार ने किया।

नयी कार्यकारिणी की घोषणा विश्वास विश्वास ने की।विश्वास वैभव ने बताया की विद्यार्थी परिषद् प्रतिवर्ष अपने कॉलेज कैंपस से लेकर इकाई, जिला, प्रांत तथा राष्ट्रीय स्तर पर इकाई गठन करती है और अलग अलग छात्रों को विद्यार्थी परिषद् के माध्यम से नेतृत्व प्रदान करती है।विद्यार्थी परिषद् छात्रहित और राष्ट्रहित दोनों के लिए कार्य करती है।

नयी कार्यकारिणी में कालेज अध्यक्ष पीयूष यादव, उपाध्यक्ष जुगनू कुमारी , अभिषेक कुमार , निखिलेंन्द्र कश्यप , कालेज मंत्री शुभम भारद्वाज, कालेज सह मंत्री विक्रम भारती, सोनू कुमार,कोषाध्यक्ष राजरत्न, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश आनंद,सह प्रभारी अंकुश कुमार, महाविद्यालय छात्रा प्रमुख जिया कुमारी, एनसीसी प्रमुख मिथुन कुमार,सह प्रमुख बादल कुमार, एसएफडी प्रमुख राजन कुमार, एसएफएस प्रमुख संजीव कुमार, कला मंच प्रमुख पायल कुमारी, खेल प्रमुख राहुल कुमार,vकल्याण छात्रावास प्रमुख रिक्की राज,कॉलेज कार्यसमिति सदस्य चैतन्य, अजय, रौशन, हर्ष, दीपकहिमांशु, लक्ष्मण प्रवीण आदि को दायित्व दिया गया है। वही नयी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं अनुज चौरसिया, राहुल शर्मा, विश्वास वैभव, डब्लू,केडी, विक्की मिश्रा, मानस चिरानिया, बालकृष्ण ,साक्षी भारद्वाज ,कोमल भारती आदि ने दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *