नवगछिया । खरीक प्रखंड के कोसी पार नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनपुरा पंचायत के मैरचा में शनिवार शाम को ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक मैरचा गांव के कोसी कटाव पीड़ित पवन मंडल (40) व गुरदेव दास (60) हैं। दोनों भैंस चराने के लिए खेत गये थे। बारिश आने के बाद दोनों एक जगह बैठ गये थे। इसी दौरान दोनों पर ठनका गिरा और दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। मुखिया विनीत कुमार उर्फ बंटी सिंह ने घटना की जानकारी स्थानीय पदाधिकारियों को दी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात दोनों मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख की सरकारी राशि का चेक दिया जाएगा। वही पंचायत समिति सदस्य पिंकी कुमारी और प्रतिनिधि संजय मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि कोसी में घर कटने के बाद दोनों मृतक अपने परिवार के साथ गांव में ही ऊंचे स्थान पर रहते थे और पशुपालन करके अपने परिवार की जीविका चलाते थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ठनका में मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पवन की पत्नी शोभा देवी समेत उसके दोनों पुत्र व तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था। शोभा देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। वहीं गुरुदेव की पत्नी विभूति देवी समेत उसके तीनों पुत्र व तीनों पुत्री समेत सभी स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना के बाद दोनों मृतक के घरों में कोहराम मच गया। मुखिया बंटी सिंह ने दोनों मृतक के आश्रितों को तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन-तीन हजार रुपये का चेक दिया। देर रात खरीक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *