नवगछिया | मदन अहिल्या महिला कॉलेज में अभविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह के नेतृत्व में चल रहे मिशन साहसी शिविर के पांचवें दिन प्रशिक्षक जेम्स फाइटर और मोनी कुमारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाए।

Whatsapp group Join

अभविप की कॉलेज मंत्री आकांक्षा चौधरी ने बताया कि छात्राओं ने अबतक अपचिगी, डोरियो चिगी, नी अटेक, हूक पंच, अप चागी, एवं आरे जिरोगी सीखा है। प्रचार्या डॉ. सुदामा यादव ने बताया कि छात्राएं बहुत ही मन से प्रशिक्षण ले रही हैं।

शिक्षिका डॉ मीना कुमारी उपाध्यक्ष प्रतिभा झा ने प्रशिक्षकों का धन्यवाद दिया। मौके पर रुनझुन कुमारी, अंजलि भारती, ब्यूटी कुमारी, पूजा कुमारी, अन्नू, शालिनी, स्वाति, मिनाक्षी आदि छात्राओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण हम सभी के लिए अत्यन्त लाभकारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *