नवगछिया । सोमवार की रात्रि खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी में दो पक्षों के बीच हुए तनाव को दूर करने के लिए मंगलवार को घटनास्थल पर एसडीओ यतेन्द्र पाल एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली।

जिसमें एक पक्ष के लोगों ने बताया कि व्यायाम करने वाले मात्र 15 से 20 बच्चे हैं और सभी 18-20 वर्ष के हैं। अगर बच्चों ने जाने-अनजाने में गलती कर दी तो दूसरे पक्ष ने किसी जिम्मेदार व्यक्ति को जानकारी क्यों नहीं दी। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि घटना बच्चों के बीच हुआ है और इतना बड़ा तनाव कैसे हो गया पता ही नहीं चला।

वहीं एसडीओ ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि उक्त जमीन का दोनों पक्षों के लोग उपयोग करें और अगर जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति है तो दोनों पक्ष कागजात लेकर मेरे कार्यालय में आए। सोमवार की शाम जो कुछ हुआ, वह काफी निंदनीय है। हमलोग घटना में शामिल एक-एक लोगों को चिह्नित कर रहे हैं। एक भी दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं, एसडीपीओ ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। इसलिए, सभी लोग सौहार्द बनाएं रखें अन्यथा बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, सीओ निशांत कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, पीएसआई मो. एजाज रिजवी, अविनाश कुमार, जिला पार्षद गौरव राय, जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल, प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, उप प्रमुख मजहरूल हक, उस्मानपुर मुखिया गणेश कुमार मंडल, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, नरेश दास, छेदी दास, मेदी दास आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *