नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल सभागार में मंगलवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक बाढ़ के मद्देनजर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने की। बैठक में अनुमंडल में बाढ़ से संबधित सभी तैयारियां पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता सहित जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता नहीं पहुंचे। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है।
Total Downloads: 372
वहीं सभी सीओ ने बाढ़ के मद्देनजर नावों के इकरारनामा पर जानकारी देते हुए बताया कि नारायणपुर में 12 नाव, बिहपुर में पांच नाव, खरीक में तीन नाव, रंगरा में 10 नाव, गोपालपुर में 14 नाव, इस्माईलपुर में 18 नाव और नवगछिया में आठ नाव के साथ इकरारनामा की जानकारी दी गई । बैठक में एसडीओ ने सभी सी ओ को इकरारनामा किए नावों का सत्यापन करने का निर्देश दिया।
बैठक में संभावित बाढ़ को देखते हुए सामुदायिक किचन की रूपरेखा तैयार रखने का निर्देश एसडीओ ने दिया। बैठक में जिला परिषद सदस्य गौरव राय ने लोकमानपुर सिंहकुंड, मैरचा में हो रहे कटाव के बारे में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि, लोकमानपुर में फ्लड फाइटिंग के नाम पर लूट हो रही है। जमींदारी बांध जर्जर स्थिति में है इसकी मरम्मत जरूरी है।

वहीं जिला परिषद विपीन मंडल ने इस्माइलपुर के डिमाहा गांव के पास रिंग बांध की रखरखाव के बातों को रखा और उन्होंने बताया कि विक्रमशिला सेतु के आगे अवैध मिट्टी खनन हो रहा है जिसके कारण बांध को नुकसान पहुंच सकता है। बैठक में सभी बीडीओ, सीओ, जिप सदस्य नंदनी सरकार शबाना आज़मी, भाजपा जिला अध्यक्ष बिनोद मण्डल, मुकेश राणा, माकंकेश्वर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
