नवगछिया । रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी में कोसी नदी विकराल रूप रूप दिखा रही है। बीते कई दिनों से कोसी नदी में भीषण कटाव हो रहा है। कटाव में अब तक 40 से 50 पक्का मकान कट कर नदी में समा गए हैं। बड़े-बड़े आलीशान मकान धराशाई हो रहे हैं ।

कोसी नदी में रोजाना घर कट कर नदी में समाने से लोग लोग दहशत में हैं। नदी के मुहाने पर जिनके घर हैं, वे अपना घर तोड़कर ईंट-लकड़ी निकलने में लगे हुए हैं। वहीं घरों के किनारे पर रहने वाले लोग अपना सामान बांधकर गांव से पलायन करने लगे हैं। खून-पसीने की कमाई से जिन्होंने आलीशान मकान खड़ा किया था उसे कटकर कोसी नदी में जाते हुए देख कर उनके आंखों से आंसू निकल रही है। महिलाओं की चीख-पुकार के बीच घरों को कटकर नदी में समाने का सिलसिला जारी है।

भीषण कटाव की खबर पर गुरुवार को एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल भी जहांगीरपुर वैसी गए और कोसी नदी का विकराल रूप देखा। ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह से कटाव चल रहा है। हमलोगों ने सभी से गुहार लगाई लेकिन कटाव निरोधी कार्य में सिर्फ खानापूर्ति ही हुआ। अगर जल्द ही कोसी नदी का कटाव नहीं रोका गया, कटाव निरोधी कार्य नहीं प्रारंभ किया गया तो पूरा गांव नदी में समा जाएगा और धीरे-धीरे कटाव नवगछिया की ओर तेजी से बढ़ेगा। एसडीओ ने कटाव रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया और कहा कि जो भी हमसे होगा हम करेंगे।

इन लोगों का घर कोसी नदी में कटकर समाया :

कोसी नदी के भीषण कटाव में गांव के मोहम्मद सिद्दीक, शकील, मोहम्मद अजीम, नेहाल, कबीर, अफरोज, शहाबुद्दीन मोजिम, आसाहब, रियासत और मुकर्रम के घर नदी में समा गए। पीड़ित परिवार खुले आसमान में सड़क किनारे रह रहे हैं।

नदी के मुहाने पर पर इनका है घर :

कोसी नदी के मुहाने पर हसीना बेगम, मो. मुन्ना अशफाक, अमीन, ताहिर, शमशाद, दाऊद, मुमताज, तननों, बाबुल और स्व छोटू का घर है जो किसी भी समय नदी में समा सकता है। ये लोग घर तोड़कर ईट लकड़ी निकलने में लगे हुए हैं।

सुरक्षित स्थान पर जा रहे लोग :

घर कोसी नदी में समाने के बाद बचे हुए सामानों के साथ लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं। ग्रामीण इश्तेयाक ने बताया कि घर तोड़ने से पहले लोग घरों का समान लेकर जा रहे हैं। गाड़ियों में सामान लादकर लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे है।

वहीं बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सह भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा शुक्रवार को 10 रंगरा चौक प्रखंड अन्तर्गत जहांगीरपुर बैसी में हो रहे भीषण कटाव का निरीक्षण करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *