नवगछिया : नवगछिया शहर में लॉक डाउन को लेकर मंगलवार को एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार ने नवगछिया शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवगछिया मक्खातकिया, महारज जी चोक एवं स्टेशन रोड में घूम कर जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एक ट्रैक्टर को जब्त भी किया। पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी ने शहर में लॉक डाउन के दौरान आवागमन करने वाले लोगो को रोक कर उनसे पूछताछ भी की साथ ही किस कार्य से बाहर निकले है इसकी जानकारी ली। दोनो पदाधिकारियों द्वारा लोगो को आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने को कहा।

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि शहर में लोक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन हो रहा है कि इसको लेकर शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में शहर में दुकानें बंद पाई गई। इस दौरान जो लोग आवागमन कर रहे थे उसे समझाया गया कि अनावश्यक बाहर नहीं निकले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *