नवगछिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार के कार्यालय वेश्म में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें एसपी सुशांत कुमार सरोज भी पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि नौ जून को पिछड़ा वर्ग के एडीजी समीक्षा के लिए आ रहे हैं। बताया कि पिछले माह घटी हुई घटनाओं में गिरफ्तारी पर चर्चा हुई जो हिनियस क्राइम हुए हैं उसमें क्या गिरफ्तारी हुई,इस पर एसपी ने चर्चा की।
Total Downloads: 176
मुख्यालय से 10 बिंदुओं पर समीक्षा के लिए दिशा निर्देश दिया गया है जिसमें, लूट डकैती, महिलाओं के प्रति अपराध इत्यादि हैं। जिससे समाज में दहशत पैदा होता है उस पर रोक लगाने का दिशा निर्देश दिया गया है।
मई माह में बढ़ी है लूट की घटनाएं :
एसडीपीओ ने बताया कि इस माह में लूट की घटनाएं बढ़ी है। 12 लूट की घटनाएं घटी है जिसमें से चार में रिकवरी हुई है । चार घटनाओं में कन्फर्म लीड मिला है जल्दी ही उसमें गिरफ्तारी होगी। इस माह में हत्या की घटनाएं ज्यादा नहीं हुई है शराब की रिकवरी कम है।

