साइबर अपराधियों ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के नाम से फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर उनके जानने वालों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। इस बात की जानकारी होने पर नवगछिया एसपी ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट किया है कि उनके नाम से किसी ने फेक एकाउंट बनाया है।

फर्जी एकाउंट में साइबर अपराधियों ने नवगछिया एसपी की फोटो का उपयोग किया है। एक जून 2021 की तिथि में दो पोस्ट भी किया गया था। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि फर्जी एकाउंट बनाने का पता चल सके।

आशीष भारती का भी बनाया था फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट : कुछ साल पहले तत्कालीन एसएसपी अाशीष भारती के नाम से फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाया गया था। उस समय एसएसपी अाशीष भारती ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अपील की थी कि उक्त फर्जी एकाउंट को ब्लॉक कर दें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *