नवगछिया। एसपी पूरण कुमार झा के नेतृत्त्व में गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा, बाबू टोला, कमलाकुंड व गोसाईंगांव में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

बताते चलें कि जेल में बंद सजायाफ्ता लतरा निवासी छोटू यादव के रिश्तेदार चेतन यादव को पिछले महीने गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान चलाया गया था। छापेमारी में एसडीपीओ ओमप्रकाश सहित चार पांच थानों के पुलिस अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *