बिहपुर। नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा गांव में बुधवार की देर रात्रि बकरी रखने वाले राजू मलाकार की झोपड़ी में आग लग गई। जिससे 3 बकरी जल कर मर गई। आग भभका हुआ देख कर पड़ोसी ने शोर मचाई तो आसपास के कई लोग वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाया। मुखिया अन्नपूर्णा देवी, उपमुखिया धर्मेंद्र सिंह ने सीओ से मुआवजा की मांग की है।
Total Downloads: 92
झंडापुर एनएच 31 पर एक पेट्रोल पंप के समीप एक महिला को बचाने में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। नवगछिया के लक्ष्मीपुर पकरा निवासी नीतीश कुमार व वासुकी कुमार श्राद्ध का कार्ड बांट कर घर लौटने के दौरान झंडापुर एनएच 31 पर महिला को बचाने में युवक नीतीश कुमार जख्मी हो। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस गाड़ी मौके पर घायल युवक को बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये भर्ती कराया।
