बिहपुर: थानाक्षेत्र में चार दिन पूर्व ही पिस्टल, गोली व + काचीया के साथ मड़वा निवासी सिंटू कुमार चौधरी व राजेश कुमार को बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में शामिल थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व पीएआई नवीन कुमार को एक-एक हजार व डीपीसी गार्ड विश्राम भगत, सिपाही आशीष रंजन व अखिलेश राम को पांच-पांच सौ रुपये की नकद राशि देकर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया है।

वहीं एसपी ने बिहपुर थाना में शराबी की निशानदेही पर सोनवर्षा में छापेमारी कर तस्कर सुमन, कुंवर को बाइक व करीब नौ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने वाली टीम को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया है।

एसपी ने थानाध्यक्ष व पीएसआई को पांच-पांच सौ व सिपाही अमरजीत कुमार, प्रदीप कुमार, माधव कुमार प्रियदर्शी, विरेंद्र कुमार व चौकीदार चंदन पासवान को 250-250 रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *