नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत सिंह सरोज ने मंगलवार को देर शाम नवगछिया सर्किल के सभी थानों का क्रमशः निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को सख्ती से वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है तो रात्रि में गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 371
उन्होंने कहा कि अगर जिन थाना क्षेत्रों में बाजार, बैंक, एटीएम या फिर और कोई महत्वपूर्ण संस्थान हो तो उस पर पुलिस खास ध्यान दे. एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी फरार वारंटी है उन्हें अवश्य गिरफ्तार कर लें और लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटान करें.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

