नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को रंगरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ और अच्छे ड्रेस में दिख रहे कुछ चौकीदारों को सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 81
रिकार्ड रूम के बेहतर संधारण और रख रखाव के लिए मुन्नालाल ज्ञानी को 1000 रुपये, बेहतर काम करने वाले एएसआई ललन कुमार को 1000 रुपये समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी रिवार्ड दिया गया है। नवगछिया के एसपी ने कहा कि विभिन्न कांडों की समीक्षा की गयी है, जबकि पंजियों को काफी हद तक अद्यतन रखा गया था।
एसपी ने पंजियों को शत प्रतिशत अद्यतन रखने का निर्देश दिया और रेपोर्टिंग से डेढ़ गुना मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को सघन गश्त करने, गिरफ्तारी अभियान में तेजी लाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में जरूरी कार्य करने का निर्देश दिया। नवगछिया के एसपी ने कहा कि रंगरा थाना क्षेत्र में ही सतसंग का महाधिवेशन हो रहा था, जो शांतिपूर्वक संपत्र हुआ।

इसके लिये थानाध्यक्ष को भी रिवार्ड दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उनके साथ उनकी टीम ने अच्छा काम किया है। इस अवसर पर रंगरा के थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भी मौजूदगी देखी गयी।
