बिहपुर । मंगलवार से प्रखंड के मिलकी गांव में दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैह के शुरू हो रहे सात दिवसीय उर्स को लेकर इंतेजामिया कमेटी समेत प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार की रात में एसपी पूरण झा ने भी मजार सह उर्स क्षेत्र का मुआयना किया।

इस दौरान इंसपेक्टर आलाेक कुमार व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर को कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। एसपी श्री झा को कमेटी के सदर मो.अजमत अली व नायब सदर मो.ईरफान आलम ने बताया कि पहली चादरपोशी सोमवार की रात 12 बजकर पांच मिनट पर होगी।

सचिव मो.अबुल हसन,संयुक्त सचिव अशद राही, कोषाध्यक्ष जैनुल अंसारी, उपकोषाध्यक्ष शाह कासीम व सोहराब के अलावा कमेटी के अन्य सदस्यों व ग्रामीण आदि ने कहा कि उर्स इलाके समेत देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले जायरीनों के श्रद्धा व कौमी सद्भाव का केंद्र है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *