नवगछिया। इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या नौ पर शनिवार की देर शाम को भीषण कटाव होने से तटबंध पर रह रहे गंगा कटाव से विस्थापित परिवारों के बीच अफरातफरी मच गई। कटाव के बाद विस्थापित परिवार दहशत में इधर-उधर अपना आशियाना तलाशने लगे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
स्थानीय ग्रामीणों ने कटाव की जानकारी जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं को दी। स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में कटाव होने से बिंद टोली सहित तीनटंगा करारी गांव कटाव के मुहाने पर आने लगा है।
ग्रामीण मुनीलाल सिंह, संजय कुमार सिंह, छविलाल मंडल ने जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं से नये सिरे से बोल्डर क्रेटिंग का कार्य कराने की गुहार लगाई है ताकि गांव को कटाव से बचाया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
