नवगछिया । ओडिशा के बालासोर रेल हादसे में खरीक के राघोपुर निवासी मो. कारे उर्फ सकुर का 22 वर्षीय पुत्र मो. गफार की मौत हो गई थी। जिसका शव सोमवार की देर रात पैतृक गांव राघोपुर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
Total Downloads: 79
मंगलवार की सुबह उनका राघोपुर कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज के बाद अंतिम संस्कार हुआ। शव यात्रा में इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरपंच प्रमोद मंडल ने बताया कि गफार दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था।
वह पटना में मुर्गा का व्यवसाय करता था। किन्तु, पारिवारिक जिम्मेदारियां बड़ी होने के कारण वह पहली बार कमाने के लिए केरल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही वह भीषण रेल हादसे का शिकार हो गया। इधर मृतक की मां जहाना खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। वह घटना से काफी सदमे में हैं और उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है। जिसका स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है।

