नवगछिया: नवगछिया रेलवे स्टेशन का पूर्वी समपार फाटक पर नवगछिया आने जाने वाले वाहनों की अत्यधिक आवाजाही होने के कारण यहां पर दुर्घटना की आशंका बलवती हो गई है. मालूम हो कि सोमवार को ट्रेन आने के बाद भी समपार फाटक खाली नहीं हो पाया था और ट्रेन को आपात स्थिति में आउटर सिग्नल के पास ही रोका गया था. मंगलवार को ही कमोबेश कुछ इसी तरह की स्थिति रही देर शाम ट्रेन आने की सूचना के बाद भी समपार फाटक नहीं गिराया जा सका और वाहनों की आवाजाही जारी थी.

आनन-फानन में ट्रकों और अन्य वाहनों को ट्रक से हटाया गया और फिर फाटक को लगाया गया. फाटक एक मिनट पहले ही लग जाना था जो नहीं लग पाया. मालूम हो कि पिछले करीब 4 वर्षों से यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. जानकारी मिली है कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के फंड से किया जाना है. केंद्र सरकार के फंड से किया जाने वाला कार्य लगभग पूरा हो गया है लेकिन राज्य सरकार के फंड से होने वाला कार्य अभी तक नहीं हो पाया है.

नवगछिया के स्थानीय लोगों का कहना है कि निश्चित रूप से रोज यहां ट्रेन हादसे होने की स्थिति रहती है जिसे समय रहते रेल कर्मियों द्वारा रोका जाता है. लेकिन यहां पर थोड़ी सी चूक किसी बड़ी घटना को आमंत्रित कर सकती है. इसका एकमात्र स्थाई निदान किया है कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द करवा दिया जाए जिससे लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो और वे निर्बाध रूप से नवगछिया बाजार आए और जाएं.

महत्वपूर्ण संस्थानों तक जाने का है एकमात्र रास्ता

पूर्वी केबिन को पार कर ही नवगछिया के कई महत्वपूर्ण संस्थानों जैसे नवगछिया थाना, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, जल संसाधन विभाग कार्यालय, पुलिस लाइन जाया जा सकता है. कभी-कभी ऐसा भी देखा जाता है की पुलिस का गश्ती वाहन और अस्पताल का एंबुलेंस भी अनावश्यक रूप से समपार फाटक के पास जाम में फंस जाता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *