बिहपुर| जयरामपुर प्लस टू हाईस्कूल मैदान पर रविवार को टी-ट्वेंटी चैंलेज क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल जयरामपुर और औलियाबाद के बीच हुआ । इसमें जयरामपुर की टीम सौ रनों से जीत कर चैंपियन बनी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
टॉस जीतकर जयरामपुर ने पांच विकट पर 270 रन बनाया। जवाब में औलियाबाद की टीम ने महज 170 रनों पर ही सिमट गई। जयरामपुर के रोशन व सूरज क्रमश: मैन ऑफ द मैच व सिरीज बने। मैच का उद्घाटन व बीच ट्राफी वितरण जिप सदस्या रेणू चौधरी, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री हैप्पी आनंद, सरपंच प्रतिनिधि मनोज चौधरी व बासुदेव सिंह ने किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
