नवगछिया : कटरिया स्टेशन पर ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक रंगरा थाना के रंगरा का घनश्यात ततमा हैं. बताया गया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान कटरिया स्टेशन पर गिरने से ट्रेन से कट गया. नवगछिया जीआरपी थाना की पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. बताया गया कि वह घर से बेटी के घर जाने के लिए निकला था.

वह पैर से दिव्यांग था. कटरिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर कटिहार से बरौनी जाने वाली सवारी गाड़ी 2:30 ट्रेन आयी. ट्रेन पर चढ़ने के समय उसका पांव फिसल गया.

इस दौरान ट्रेन खुल गयी और कटने से उसकी मौत हो गयी. जीआरपी पुलिस ने उसके पास से कटरिया स्टेशन से नरायणपुर स्टेशन का टिकट बरामद किया हैं. मृतक घनश्याम ततमा की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. वह अपने पीछे दो पुत्र राकेश कुमार, बिट्टु कुमार, दो पुत्री अंशु कुमारी, सुग्गी कुमारी को छोड़ गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *