नवगछिया प्रखंड में गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। रगरा के तीनटंगा झल्लू दास टोला में तेज कटाव से हालात गंभीर हो गए हैं, जहां अब तक 20 घर नदी में समा चुके हैं।

स्थिति की जानकारी मिलते ही गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि कटाव पीड़ितों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार और विभाग से पहल करेंगे।

स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया है। साथ ही सुखा राशन और पॉलिथीन शीट का वितरण भी किया गया।

जल संसाधन विभाग कटाव रोकने के लिए बालू भरी बोरियां, बंबू रोल और ‘हाथी पांव’ तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। विभाग के एसडीओ अमितेश कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर 33.44 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 33.50 मीटर है। उन्होंने कहा कि कटाव रोकने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....