नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड में कोरोना के कारण बंद पड़ी मेमू पैसेंजर के पुनः परिचालन के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने मंजूरी देते हुए ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। गाड़ी संख्या 05250 बरौनी-कटिहार मेमू पैसेंजर स्पेशल 19 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन बरौनी से 03.15 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 08.20 बजे कटिहार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05249 कटिहार-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल 20 जून से अगली सूचना तक प्रतिदिन कटिहार से 17.50 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 22.25 बजे बरौनी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05263 कटिहार-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 20 जून से अगली सूचना तक प्रतिदिन कटिहार से 08.35 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 15.50 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05264 समस्तीपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर स्पेशल 20 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन समस्तीपुर से 12.55 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 21.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। मेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन शुरू किए जाने पर नवगछिया भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने रेल मंत्रालय एवं रेलवे पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *