बिहपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर सोमवार की सुबह बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला के समीप शौच से लौटने के दौरान एक युवक को दादर -गुवाहाटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। घायल युवक बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी प्रकाश दास के (32 वर्षीय) पुत्र कुंदन दास को परिजनों ने इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी लाया।
Total Downloads: 93
अस्पताल में डॉक्टर नही रहने के कारण घायल युवक ने तड़प- तड़प कर दम तोड़ दिया।वहीं करीब एक घंटे के बाद अस्पताल आये डॉक्टर पंकज कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जैसे ही युवक की मौत की सूचना मां गनौरी देवी, पत्नी रानी देवी और बच्चे रिषिका, अनुष्का व आशीष का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। इधर रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया।

