नवगछिया : स्थाई नियुक्ति की लंबित प्रक्रिया को लेकर रविवार को आयुष मेडिकल एसोसिएशन भागलपुर की एक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार राय और संचालन सचिव सह खरीक के अठगामा एपीएचसी प्रभारी डॉ. संत कुमार निराला ने की। बैठक में बताया गया कि आयुष प्रक्षेत्र में 25 वर्षों की सेवा के बाद वर्ष 2020 में 3270 आयुष चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति के लिए आवेदन लिया गया था,
Total Downloads: 93
जिसके बाद फरवरी – 2022 में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। किन्तु, छः बाद भी एक भी चिकित्सकों की स्थाई नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस स्थिति एकमात्र विकल्प आंदोलन ही रह गया है। बैठक में सोमवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करने और 26 सितंबर को कार्य स्थल पर जाने, पर कार्य नहीं करने।
08 अक्टूबर को सदर अस्पताल भागलपुर से कैंडल मार्च निकालने और 14 अक्टूबर को बिहार तकनीकी सेवा आयोग का पटना का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने तथा इसके बाद संघ के निर्देशानुसार आगे का कदम उठाने का निर्णय गया। इस मौके पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. जयशंकर प्रसाद, डॉ. पवन कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सरिता कुमारी आदि मौजूद थे।

