नारायणपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पश्चिमी केबिन पास रेलवे ट्रैक किनारे चर रहे मवेशियों के झुंड का मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने पर चार मवेशियों की कटकर मौत हो गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
घटना मंगलवार को छह बजे शाम की है। घटना की सूचना पर ग्रामीण और रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मृत मवेशियों को रेल पटरी से हटाया गया।
स्टेशन मास्टर अंजार अहमद ने बताया कि रेल मार्ग थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ। मवेशी कि किसान की है उसकी पहचान नहीं हो पायी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
